अगर मेरा वजन 105 पाउंड है तो क्या मैं रक्तदान कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 08:49

अब रक्तदान 18 की उम्र से कर पाएंगे; अधिकतम आयु भी 65 तय
रक्त दान के लिए न्यूनतम उम्र 17 से बढ़ाकर 18 वर्ष की गई है, जबकि पहली बार अधिकतम सीमा भी 65 वर्ष तय की है। इन शर्तों को ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) मंजूरी दे चुका है। अभी इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है।

नए नियमों के तहत जेल में बंद व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकेगा। पुरुष 90 दिन बाद दोबारा रक्त दान कर सकते हैं, जबकि पहले यह अवधि चार माह थी। वही व्यक्ति रक्त दान कर सकेगा, जिसका हिमोग्लोबिन 12.5 से ज्यादा है। ट्रांसजेंडर, होमोसेक्सुअल, फीमेल सेक्स वर्कर्स बिना डॉक्टरी जांच के रक्त दान नहीं कर सकेंगे। महिलाओं के लिए भी व्यापक नियम-शर्तें तय हैं। गर्भावस्था, माहवारी, स्तनपान के समय रक्त देने के नियम स्पष्ट किए गए हैं। कोई भी विदेशी भारत में तभी रक्तदान कर सकता है, जब वह तीन साल से यहां रह रहा हो।

- महिलाएं प्रसव के 12 माह तक, गर्भपात के छह माह तक और ब्रेस्ड फीडिंग करवाने के दौरान ब्लड डोनेट नहीं कर सकतीं।

- माइनर सर्जरी के 6 माह बाद अौर जिन्हें खून चढ़ा हो, वह एक वर्ष बाद ही रक्तदान कर सकता है।

- जिसके घर हेपेटाइटिस का मरीज हो वह 12 माह तक नहीं दे सकता रक्त।

- मलेरिया ठीक होने के तीन माह, डेंगू-चिकनगुनिया के छह माह और जीका वायरस से ठीक होने के चार माह बाद रक्तदान संभव।

- स्वाइन फ्लू ठीक होने के 15 दिन बाद, एंटीबॉयोटिक्स लेने के दो सप्ताह बाद ही ब्लड डोनेट कर सकते हैं।

इनके रक्त दान पर होगी पाबंदी

- इंसुलिन लेने वाले, ब्लीडिंग डिस्ऑर्डर, एचआईवी पॉजिटिव का पार्टनर, अस्थमा मरीज, चेस्ट पेन और सांस फूलने की स्थिति में, जिन्हें कभी हार्ट अटैक हुआ हो, जिनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई हो, कैंसर की सर्जरी हुई हो, कुष्ठ रोगी, दिल की बीमारी की दवा ले रहे मरीजों के रक्त दान पर पाबंदी होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info